भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु और ग्रुप-Y मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन फेज-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो फेज-1 परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और फेज-2 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय वायु सेना की ओर से स्पष्ट किया गया है कि फेज-2 परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवार अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर लॉगिन कर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
एयरफोर्स की ओर से यह एडमिट कार्ड शुक्रवार, 09 जनवरी को जारी किए गए हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देश दर्ज होंगे, जिन्हें उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
भारतीय वायु सेना ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेकर जाएं। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उम्मीदवार समय रहते संबंधित विभाग से संपर्क करें।

