हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनके चंडीगढ़ स्थित निवास पर नौवें पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार डॉ. हरबंस लाल (पूर्व मंत्री), जिला व्यापार सैल रूपनगर के प्रधान सतिंदर नागी और जिला स्वर्णकार संघ रूपनगर के प्रधान ललित नागी की अगुआई में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. हरबंस लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री सैनी ने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की वर्षगांठ पर दिल्ली दंगा पीड़ित परिवारों के लिए सरकारी नौकरियों का आश्वासन दिया था। हरियाणा में रहने वाले 121 परिवारों को इस योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके नुकसान और दुःखों पर राहत मिली। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में कई ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने दिल्ली दंगों में भारी क्षति झेली, लेकिन वहां की सरकार ने उन्हें कोई मदद या सुविधा प्रदान नहीं की।
मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर अपने शब्दों में कहा कि पीड़ित परिवारों की सहायता और उनके सामाजिक-सामाजिक उत्थान के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है।

