बीआरडी मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग ने एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता और तत्परता का परिचय देते हुए 26 वर्षीय युवती को जटिल बीमारी से उबारा। मरीज के सिर में नसों का असामान्य गुच्छा बन गया था, जिसे चिकित्सकीय भाषा में एन्यूरिज्म कहा जाता है।
इस गंभीर स्थिति के कारण युवती को लंबे समय से तेज़ सिरदर्द और कई बार अचानक बेहोश होने की समस्या बनी हुई थी। हाल ही में उसकी हालत और गंभीर हो गई, जब यह नसों का गुच्छा फटने से ब्रेन हैमरेज का कारण बना।
न्यूरो सर्जरी विभाग की टीम ने समय रहते सफल ऑपरेशन कर युवती का जीवन बचाया। डॉक्टरों की विशेषज्ञता और तत्काल इलाज से अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसे कुछ ही दिनों में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

