चतरा सदर अस्पताल में झारखंड का पहला मदर स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट शुरू

2.8kViews
1919 Shares

झारखंड के चतरा जिले में मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सदर अस्पताल में मंगलवार को राज्य का पहला मदर स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (MSNCU) मॉडल शुरू किया गया। इसका उद्घाटन सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, उपायुक्त कीर्तिश्री जी, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी और उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया

यह यूनिट कंगारू मदर केयर और ज़ीरो सेपरेशन की अवधारणा पर आधारित है। इसके तहत मां और नवजात को अलग किए बिना एक साथ रखा जाएगा, ताकि नवजात शिशु को मात की सुरक्षा और देखभाल मिलती रहे।

उपायुक्त ने बताया कि MSNCU मॉडल विशेष रूप से उन नवजात शिशुओं के लिए बनाया गया है, जो समय से पहले जन्मे हों या जिनका वजन 1800 ग्राम से कम हो। इन बच्चों को उनकी माताओं के साथ रखा जाएगा, जिससे उनकी सेहत और जीवन संभावनाओं में सुधार होगा।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह कदम मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में सुधार और जन्म के बाद तुरंत देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *