श्रीनगर समेत कश्मीर में CIK की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बैंक खातों पर छापेमारी

1338 Shares

श्रीनगर में काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने फर्जी बैंक खातों के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की है। इस कार्रवाई के तहत पूरे कश्मीर में कुल 22 स्थानों पर तलाशी ली गई है, जिनमें से 15 से अधिक ठिकाने अकेले श्रीनगर जिले में हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह अभियान संदिग्ध लेन-देन और फर्जी खातों के नेटवर्क को चिन्हित कर तोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *