पटना साहिब: तख्त श्रीहरिमंदिर जी के पास पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

1962 Shares

पटना साहिब स्थित तख्त श्रीहरिमंदिर जी में देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों का कहना है कि चौक थाना पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए जा रहे हैं

तख्त श्रीहरिमंदिर के आसपास की हरिमंदिर गली, बारा गली और दरीबाबाज बहादुर की संकीर्ण गलियां दिन-रात ई-रिक्शा और टेंपो के आवागमन के चलते पैदल चलने वालों के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इन गलियों में नशेड़ी नाबालिग और ई-रिक्शा चालक पर्यटकों के साथ लूटपाट और मारपीट करते हैं। इसके बावजूद पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती, और दर्ज मामलों में पर्याप्त कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु दोनों ही असुरक्षा का अनुभव कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *