रजरप्पा मंदिर में ब्रेकफेल हुई बस, तीन दुकानों में घुसने से मच गया हड़कंप

2.8kViews
1955 Shares

रजरप्पा मंदिर परिसर में रविवार को सनसनी फैल गई, जब दुर्गापुर से श्रद्धालुओं को लेकर आई एक बस ढलान पर अचानक ब्रेकफेल होने से अनियंत्रित हो गई और तीन दुकानों में जा घुसी।

सौभाग्यवश, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बस में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित रहे।

जानकारी के अनुसार, मंदिर की ओर जाने वाली ढलान पर उतरते समय बस का ब्रेक अचानक काम करना बंद कर दिया। चालक ने वाहन पर नियंत्रण करने की पूरी कोशिश की, लेकिन बस पहले एक बरेजा कार से टकराई और इसके बाद मंदिर परिसर में स्थित तीन दुकानों में जा घुसी

मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दुकानदारों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *