शहर में नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपित गिरफ्तार

2.0kViews
1614 Shares

शहर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार नामजद युवकों ने उसे जॉब दिलाने का झांसा देकर यह घिनौना अपराध किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी बहन पहले अमेज़न कंपनी में काम करती थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात यशवंत नामक युवक से हुई, जिसने खुद को नौकरी दिलाने वाला एजेंट बताया।

यशवंत ने पीड़िता को नामचीन कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और उसके शैक्षणिक दस्तावेज़ व फोटो ले लिए। इसके बाद उसने पीड़िता की वर्तमान नौकरी भी छुड़वा दी

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य आरोपितों की पहचान व गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *