विदेश भेजने और शराब कारोबार का झांसा देकर 53 लाख की ठगी, युवक से पासपोर्ट भी छीना
कोतवाली देहात थानाक्षेत्र में विदेश भेजने और शराब कारोबार में निवेश का झांसा देकर एक युवक से 53 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने पीड़ित से पिस्टल के बल पर उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हलालपुर निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि हरियाणा के यमुनानगर निवासी सौरभ शर्मा और उसका साला अमित शर्मा ने उनके दोस्त नीरज धीमान को विदेश भेजने और शराब में निवेश करने का झांसा देकर 53 लाख रुपये की ठगी की।
इस मामले में पुलिस ने आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर गंभीर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित एंगल से पड़ताल की जा रही है।

