पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने भारत की ‘नो-हैंडशेक’ पॉलिसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नकवी ने साफ कहा कि अगर भारतीय टीम इस रुख पर बनी रहती है, तो पाकिस्तान को भी किसी तरह की मजबूरी नहीं है और मुकाबला बराबरी के आधार पर ही होगा।
उन्होंने यह भी दोहराया कि क्रिकेट और राजनीति को अलग रखना चाहिए औक पीसीबी का इरादा कभी भी भारत के साथ हाथ मिलाने या किसी औपचारिकता पर दबाव बनाने का नहीं है।
Mohsin Naqvi ने ‘No Handshake’ Policy पर क्या कहा?
दरअसल, एशिया कप के बाद से भारतीय मेंस और महिला टीमें अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों (India’s no handshake policy IND vs PAK Cricket) से हाथ नहीं मिला रही हैं। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के तौर पर उठाया गया है। हाल ही में भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप में भी यही रुख अपनाया था।
इस बीच भारत की नो-हैंडशेक पॉलिसी पर बातचीत करते हुए मोहसिन नकवी (PCB Chief Mohsin Naqvi Statement) ने कहा कि PCB भारत पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहता।
उन्होंने कहा,
बता दें कि भारत और पाकिस्तान (India Pakistan Cricket Controversy) के बीच तनाव पहलगाम आतंकी हमले के बाद और बढ़ गया, जिसमें 26 भारतीय पर्यटकों की जान गई थी। इसके जवाब में भारत ने सीमा पार आतंकी ठिकानों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से सैन्य कार्रवाई की थी।

