आगरा में कोहरे का असर: दो दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट, हवाई यातायात भी प्रभावित

2.9kViews
1490 Shares

आगरा में कोहरे के चलते सोमवार को दो दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह ट्रेनिंग 1 घंटे से लेकर 6 घंटे तक देरी से आगरा पहुंची। इसमें प्रमुख रूप से गतिमान एक्सप्रेस वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनें शामिल रहीं।

रविवार को भी प्रभावित हुआ था यातायात

कोहरे के चलते हवाई और रेल यातायात प्रभावित रहा।रविवार को आगरा से बेंगलुरू और अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट खेरिया एयरपोर्ट से देरी से रवाना हुईं। एक दर्जन ट्रेन देरी से रवाना हुईं। वंदे भारत एक्सप्रेस चार घंटे देरी चली और अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस 5.35 घंटे देरी से चल रही है।

51 मिनट देरी से अहमदाबाद और 22 मिनट देरी से रवाना हुई बेंगलुरू फ्लाइट

कोहरे के चलते शनिवार रात को दृश्यता शून्य थी। ऐसे में आगरा से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट खेरिया एयरपोर्ट से 22 मिनट देरी से रवाना हुई, लेकिन पर सही समय पर पहुंच गई। आगरा से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट 51 मिनट देरी से रवाना हुई और 30 मिनट देरी से पहुंची। अमृतसर- इंदौर एक्सप्रेस 5.35 घंटे की देरी से चल रही है।

चार घंटे देरी से वंदे भारत और 5.35 घंटे देरी से चली अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस

तेलंगाना एक्सप्रेस 1.54 घंटे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस 1.20 घंटे और हजरत निजामुद्दीन हुबली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2.55 घंटे की देरी से चल रही है।कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 7.07 घंटे देरी से चल रही है। खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 1.03 घंटे, नांदेड़ एक्सप्रेस 3.13 घंटे, नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 1.45 घंटे की देरी से चल रही है। मालवा एक्सप्रेस 54 मिनट, केरला एक्सप्रेस 3.04 घंटे देरी से चली। बनारस से आगरा कैंट की ओर जाने वाली वंदी भारत एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चल रही है। अवध एक्सप्रेस 2.22 घंटे देरी से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *