13 से 23 जनवरी तक दस फेरा में चलेगी खिचड़ी मेला स्पेशल, यहां देखें पूरा शेड्यूल

1418 Shares

मकर संक्रांति पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से नौतनवा के बीच 13 से 23 जनवरी तक दस फेरा में अनारक्षित खिचड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 05016/05015 नंबर की नौतनवा-गोरखपुर-नौतनवा अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन नौतनवा से 13 से 22 जनवरी तक तथा गोरखपुर से 14 से 23 जनवरी तक चलाई जाएगी। इस ट्रेन में डेमू ट्रेन के आठ कोच लगाए जाएंगे।

  • 05016 नंबर की नौतनवा-गोरखपुर मेला स्पेशल नौतनवा से रात 08:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन लक्ष्मीपुर, पुरन्दरपुर, आनन्दनगर, कैम्पियरगंज, रामचौरा हाल्ट, महावनखोर, पीपीगंज , जंगल कौड़िया और मानीराम समेत छोटे-बड़े सभी स्टेशनों पर रुकते हुए रात 12:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 05015 गोरखपुर-नौतनवा मेला स्पेशल गोरखपुर से भोर में 02:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नकहा जंगल, मानीराम, नकहा जंगल, पीपीगंज, कैंपियरगंज, आनन्दनगर ओर लक्ष्मीपुर होते हुए सुबह 05:15 बजे नौतनवा पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *