पर्स छीना, थप्पड़ मारे और सड़क पर घसीटा… संबंध बनाने से इनकार पर युवक ने महिला को सरेआम पीटा

2.7kViews
1106 Shares

 कर्नाटक के बेंगलुरु में महिला संग दिनदहाड़े उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोपी महिला पर रिलेशनशिप में आने का दबाव बना रहा था। महिला के इनकार करने पर उसने बीच रास्ते छेड़छाड़ शुरू कर दी और महिला को थप्पड़ तक जड़ दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

यह मामला 22 दिसंबर की दोपहर लगभग 3:20 बजे का है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला स्कूटी के पास खड़ी थी। तभी आरोपी कार से वहां पहुंचा और महिला का पर्स छीनकर तलाशी लेने लगा।

महिला को सड़क पर घसीटा

आरोपी ने महिला को सरेआम थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। उसने महिला के सिर और पीठ पर भी हमले किए। यही नहीं, आरोपी ने महिला के कपड़े तक उतारने की कोशिश की। आरोपी महिला को सड़क पर घसीटते हुए मारता रहा। इस दौरान 2-3 लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे थे, लेकिन किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की।

पुलिस ने दर्ज की FIR

आरोपी युवक की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई है। महिला को सरेआम पीटने के बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर फरार हो गया। पुलिस में दर्ज FIR के अनुसार, पीड़िता 2024 में इंस्टाग्राम से नवीन के संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों फोन कॉल और मैसेज के जरिए बातचीत करने लगे थे। इस बीच नवीन पीड़िता से रिलेशनशिप में आने का दबाव बना रहा था, लेकिन पीड़िता ने साफ इनकार कर दिया था।

आरोपी को हिरासत में लिया

22 दिसंबर को जब पीड़िता अपने पीजी से बाहर निकली, तो नवीन अपनी कार से वहां पहुंचा और पीड़िता को बुरी तरह से पीटने लगा। पुलिस ने नवीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *