न्यू दक्षिणी बाईपास पर हादसे में युवक की मौत, गलत दिशा से आ रही गाड़ी ने मारी बाइक में टक्कर

3.0kViews
1107 Shares

किरावली में शनिवार की देर रात अछनेरा-बिचपुरी मार्ग पर न्यू दक्षिणी बाईपास रायभा पुल के नीचे गलत दिशा से आते अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मृत्यु हाे गई। नगला लालदास निवासी 25 वर्ष के जसंवत बाइक से घर लौट रहे थे। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने रात में ही मौके पर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि उक्त स्थान पर लगातार हादसों के बाद भी उन्हें रोकने का कोई उपाय नहीं किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया

अछनेरा-बिचपुरी मार्ग पर रायभा पुल के नीचे हुआ हादसा

घटना शनिवार देर रात की है। किरावली के नगला लालदास निवासी 25 वर्ष के जसवंत बिचपुरी से बाइक से घर लौट रहे थे। रायभा पुल के नीचे गलत दिशा से आते अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों ने पुल के नीचे जसवंत का शव पड़ा देख उसे पहचान इसकी सूचना स्वजन काे दी।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ग्रामीणों ने लगाया जाम

गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। उन्होंने जाम लगा लगा हंगामा शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे एसीपी किरावली राम प्रवेश गुप्ता ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *