जयपुर में नामी कंपनियों के नाम से बनाया जा रहा था नकली घी, बेचने वाले चार गिरफ्तार

2.6kViews
1065 Shares

जयपुर में पुलिस ने नकली घी बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 7500 किलोग्राम घी जब्त किया है। फैक्ट्री में वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन आयल को गर्म करके उसमें एसेंस मिलाकर घी तैयार किया जा रहा था।

आरोपितों के कब्जे से नकली घी, कच्चा माल, पैकिंग का सामान और मशीनें बरामद की गई हैं। पूछताछ में पकड़े गए चार लोगों राजेंद्र गुप्ता, अनिल जोशी, भूपेंद्र एवं जगदीश शर्मा ने बताया कि अब तक बाजार में दो हजार लीटर नकली घी बेच चुके हैं। चारों बदमाश सरस, लोट्स, अमूल, महान एवं कृष्णा के नाम से नकली घी बनाकर बेच रहे थे।

एक साल से चल रही थी फैक्ट्री

पुलिस उपायुक्त हनुमान प्रसाद ने बताया कि नकली घी बनाने की फैक्ट्री पिछले एक साल से चल रही थी। फैक्ट्री में नकली घी बनाकर उसे 15 किलो से पांच सौ ग्राम तक के डिब्बों में पैक करके बेचा जाता था। राजेंद्र उत्तर प्रदेश में मथुरा का निवासी है। वहीं अनिल और भूपेंद्र मध्य प्रदेश में ग्वालियर के निवासी हैं। वीरेंद्र जयपुर का निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *