सर्दी के सीजन में जम्मू-कश्मीर में अंडों की मांग में व्यापक इजाफा हो गया है। जिसके चलते जिले से अंडों की सप्लाई भी सामान्य दिनों से करीब तीस प्रतिशत अधिक हो रही है। जिसका असर अंडों के दामों पर पड़ गया है। बीते माह थोक में 620 रुपये प्रति सैंकड़ा में बेचे जा रहे अंडों का दाम दिसंबर माह में 697 रुपए तक पहुंच चुके हैं।
बीते वर्ष के दिसंबर के मुकाबले देखा जाए तो इस बार 80 प्रति सैकड़ा दाम अधिक हो चुके है। बीते वर्ष दिसंबर में अंडों के थोक दाम अधिकतम 617 रुपए प्रति सैंकड़ा तक पहुंच गए थे। जबकि इस बार दिसंबर माह माह में दाम 697 रुपए तक हो चुके है।

