महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाली घटना, बोरे में बांधकर युवक को कार समेत जलाया; पुलिस भी रह गई हैरान

2.4kViews
1508 Shares

 महाराष्ट्र के लातूर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक शख्स की जली हुई लाश कार में मिली है। मृतक की पहचान  ICICI बैंक के रिकवरी एजेंट के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में कहा गया कि व्यक्ति को बोरे में बांधकर कार सहित जिंदा जला दिया गया।

दरअसल, ये पूरा मामला महाराष्ट्र के लातूर के औसा तालुका के वानवडा रोड का है। यहां पर एक जली हुई कार बरामद हुई है, इसके भीतर औसा तांडा के रहने वाले गणेश चव्हाण की बोरी में जली लाश बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

बोरी में बांधकर कार में लगाई आग

बताया जा रहा है कि बैंक के एजेंट को पहले बोरी में बांधा गया और कार को आग के हवाले कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई। इस हादसे में गणेश चव्हाण की झुलसकर मौत हो गई। मृतक गणेश चव्हाण ICICI बैंक में रिकवरी एजेंट के तौर पर काम कर रहा था

पुलिस ने क्या कहा?

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है। मामले की जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात को डायल 112 पर कॉल आया था। घटना की जानकारी होते ही कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने देखा कि यहां पर एक कार में आग लगी हुई है, जिसके बाद अग्निशमन दल को सूचना दी गई। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। जांच के दौरान देखा गया कि गाड़ी में एक जली हुई बॉडी नजर आई। वह पूरी तरीके से जल गई थी। घटनास्थल पर चिकित्सा अधिकारियों को बुलाया गया। बाद में पोस्टमॉर्टम करके शव को परिजनों को सौंप दिया गया और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *