बीच हवा में बिगड़ी विदेशी महिला की तबीयत, फिर प्लेन में कांग्रेस नेता ने ऐसे बचाई जान

2.1kViews
1763 Shares

 रविवार को इंडिगो के विमान से गोवा से दिल्ली जा रही एक कैलिफोर्निया की महिला को स्वास्थ्य परेशानियों का सामना करना पड़ा। गोवा से इंडिगो के विमान के उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही अमेरिका की 34 साल की जेनी नाम की महिला को बेचैनी और कंपकंपी महसूस हुई।

इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। वह अपनी बहन के साथ यात्रा कर रही थी और वह दिल्ली में एक शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। हालांकि, विमान में डॉक्टर से राजनेता बनीं डॉ. अंजलि निंबालकर भी मौजूद थीं, जिनकी मदद से विदेशी महिला की जान बच गई।

प्लेन की लैंडिंग तक चिकित्सक ने रखा विदेशी महिला का ध्यान

बता दें कि विमान में यात्री संबोधन प्रणाली के माध्यम से डॉक्टर को बुलाने से पहले ही डॉ. अंजलि निंबालकर वहां पहुंची और महिला की देखरेख में लग गईं। उनके इस त्वरित प्रतिक्रिया के कारण विदेशी महिला की जान बच गई। डॉ. अंजलि निंबालकर पेशे से चिकित्सक हैं, जो कर्नाटक के बेलगावी जिले के खानपुर विधनसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व विधायक हैं।

डॉ. अंजलि निंबालकर ने तुरंत यात्री को पूरी मेडिकल सहायता दी। शुरुआती उपचार के बाद विदेशी महिला होश में आ गई। इसके बाद चिकित्सक ने महिला को इलेक्ट्रोलाइट घोल पिलाया, जो वह खुद अपने साथ लेकर आई थीं। स्थिति सामान्य होने के बाद डॉ. अंजलि निंबालकर अपनी सीट पर लौट आईं। इसके बाद केबिन ने कप्तान को प्लेन के भीतर की मौजूदा आपात चिकित्सा स्थिति के बारे में सूचित किया और दिल्ली में प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *