नजर और सब्र…Dhurandhar की सफलता पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, 7 साल बाद खाते में आई ब्लॉकबस्टर

1102 Shares

 रणवीर सिंह इस वक्त अपनी फिल्म धुरंधर की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और दर्शक इसके हर किरदार को खूब प्यार दे रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह ने एक इमोशनल पोस्ट कर फैंस से अपने दिल की बात कही है।

7 साल बाद रणवीर के खाते में आई ब्लॉकबस्टर

रणवीर सिंह लंबे समय से एक ब्लॉकबस्टर के लिए तरस रहे थे। उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 2018 में आई सिंबा (240 करोड़) और पद्मावत (302 करोड़ रुपये) थी। इसके बाद उनकी 2019 में गली बॉय आई थी जिसने 140 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद उनकी 2023 में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आई थी जो कि हिट रही थी। लेकिन 2019 से 2023 के बीच रणवीर की 83, जयेशभाई जोरदार और सर्कस फ्लॉप रही थी। 7 साल बाद रणवीर की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है।

इमोशनल हुए रणवीर सिंह

धुरंधर के ब्लॉकबस्टर होने के बीच रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है, लेकिन फिलहाल नजर और सब्र’। इस पोस्ट से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि रणवीर सिंह धुरंधर की सफलता पर बहुत खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *