भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद पहली बार लोगों के सामने आईं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि इस मुश्किल समय में भी क्रिकेट ही उनकी सबसे बड़ी ताकत और सच्चा प्यार है।
पर्सनल लाइफ में चाहे कुछ भी हो जाए, वह अपने खेल और मेहनत पर भरोसा रखती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वह चीजों को ज्यादा बड़ा नहीं बनातीं और हमेशा साधारण सोच रखती हैं। इवेंट में उन्होंने ये भी बताया कि वह क्रिकेट से ज्यादा किसी चीज को प्यार नहीं करती।
Smriti Mandhana ने बताया कैसा रहता है उनका माइंडसेट
दरअसल, स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding Called Off) की 23 नवंबर 2025 को म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) से शादी होनी थी, लेकिन उसी दिन क्रिकेटर के पिता को हार्ट अटैक आया और शादी को टालना पड़ा। शादी टलने के बाद उस वक्त हलचल मची, जब पलाश मुच्छल की कुछ फर्ल्टी चैट्स सोशल मीडिया पर लीक हुई।
मैरी डी कोस्टा नाम की एक महिला के साथ पलाश का नाम जुड़ा। यहां तक कि फैंस ने लीक हुई चैट्स को देखकर उन पर चीटिंग के आरोप तक लगाए। हालांकि, 7 दिसंबर 2025 को स्मृति और पलाश ने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर कर अपनी शादी रद होने की जानकारी दी और प्राइवेंसी की मांग की।
अब शादी टूटने के बाद पहली बार स्मृति पब्लिक के सामने आई। एमेजॉन संभव समिट में पहुंचकर स्मृति ने कहा,
बता दें कि 2 नवंबर 2025 को भारत की महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार ODI वर्ल्ड कप जीता था। इस जीत को याद करते हुए मंधाना ने कहा,
कुछ दिन पहले मंधाना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया था कि उनकी शादी संगीतकार पालाश मुच्छल से अब नहीं होगी। उन्होंने लोगों से दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। स्मृति ने अपनी स्टोरी में लिखा था,
मंधाना ने अंत में कहा कि उनका पूरा फोकस सिर्फ भारत के लिए खेलना और ट्रॉफियां जीतना है।

