पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, बंगाल में बांटे फर्जी प्रश्नपत्र; 10 गिरफ्तार

1028 Shares

बंगाल के ब‌र्द्धमान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से ठीक पहले पुलिस ने 10 मुन्ना भाइयों को दबोचा है। फर्जी प्रश्नपत्र के साथ पकड़ाए 10 आरोपितों को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। यहां से दो आरोपित को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

ये दोनों मयूराक्षी एक्सप्रेस से फर्जी प्रश्नपत्र लेकर ब‌र्द्धमान पहुंचे थे, यहां से देवशाला जाने की फिराक में थे। अन्य आठ आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ठगों के इस रैकेट ने कलमडांगा गांव के खेत में पंडाल लगाया था, जहां प्रश्नपत्र वितरण की तैयारी थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंडाल में परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र देने का झांसा देकर ठगी का खेल चल रहा था। इसी बीच पूर्व ब‌र्द्धमान में तीन युवकों की गिरफ्तारी से मामला खुल गया।

साइबर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि रविवार को होने वाली परीक्षा से पहले एक गिरोह सक्रिय है, जो प्रश्नपत्र लीक करने का दावा कर रहा है। तब ब‌र्द्धमान थाना, साइबर क्राइम थाना और बुदबुद थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *