आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड के लिए उपलब्ध, यहां से करें डाउनलोड

2.3kViews
1429 Shares

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को डाक या पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।

इस डेट तक रहेगा लिंक एक्टिव

इंटरव्यू में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि एडमिट कार्ड का लिंक 14 दिसंबर तक एक्टिवेट रहेगा। अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके तुरंत ही इसे डाउनलोड कर लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • आईबीपीएस पीओ कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट इंटरव्यू कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, पासवर्ड (डेट ऑफ बर्थ) एवं दिया गया कैप्चा कोड भरकर लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद कॉल लेटर स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।इंटरव्यू संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों का फाइनल रिजल्ट घोषित किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 5208 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। राज्य के अनुसार पदों की संख्या निम्नलिखित है-
    • बैंक ऑफ बड़ौदा: 1000 पद
    • बैंक ऑफ इंडिया: 700 पद
    • बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 1000
    • केनरा बैंक: 1000 पद
    • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 500 पद
    • इंडियन बैंक: NR/ एन.आर.
    • इंडियन ओवरसीज बैंक: 450 पद
    • पंजाब नेशनल बैंक: 200 पद
    • पंजाब एंड सिंध बैंक: 358 पद
    • यूको बैंक: एनआर
    • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: एनआर

    वेतन

    प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल के लिए अभ्यर्थी ओफ्फिशयल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *