मवाधार से चामक तक बनेगा दो किलोमीटर लंबा मोटरमार्ग, 30 गांवों को मिलेगा सीधा फायदा

2.1kViews
1913 Shares

तल्लानागपुर क्षेत्र के मवाधार नामक तोक से चामक गांव तक दो किमी मोटरमार्ग का निर्माण होने से क्षेत्र के तीस गांवों को इसका यातायात का बेहतर लाभ मिलेगा।

सड़क निर्माण से केदारनाथ विधानसभा और रुद्रप्रयाग विधानसभा की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। साथ ही लोगों को अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

राज्य योजना के तहत मवाधार नामक तोक से चामक तक दो किमी मोटरमार्ग के लिए 67.10 लाख की स्वीकृति मिली थी। मोटरमार्ग की कटिंग का कार्य शुरू होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

पहले स्थानीय लोगों के साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को कोटेश्वर, चोपड़ा, धारकोट जाना होता था, तो 12 किमी दूरी तय करके कलेक्ट्रेट विकास भवन होकर घूमकर जाना पड़ता था, लेकिन उक्त मोटरमार्ग का निर्माण होने से अब सफर आसान होगा।

समाजसेवी चंडी प्रसाद सेमवाल ने बताया कि लंबी इंतजारी के बाद मवाधार से चामक लिंक रोड का कटिंग का कार्य शुरू हो गया है। मोटरमार्ग निर्माण होने से तीस गांव को इसका लाभ मिलेगा।

चामक से सन दरम्वाडी से बजणु बैंड वाली सड़क से इसे जोड़ा जाएगा, ताकि कोटगी में नर्सिंग कॉलेज जाने वाले छात्रों को और आम जनमानस को आवागमन में आसानी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *