भूमि, मकान-दुकान खरीदना होगा महंगा! नई सर्किल रेट लागू करने की तैयारी में फिरोजाबाद प्रशासन

3.1kViews
1609 Shares

 जिले में कृषि, घरेलू भूमि, मकान, दुकान और व्यवसायिक भवन खरीदना आने वाले दिनों महंगा हो जाएगा। जिला प्रशासन ने इस माह के अंत तक नई सर्किल रेट लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। सभी तहसीलों के उप निबंधकों ने सर्वे कर प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है। इसके आधार पर प्रशासन ने प्रस्तावित सर्किल दरों पर 16 दिसंबर तक लोगों से आपत्तियां मांगी है।

उप निबंधकों ने नई सर्किल दरों का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा

प्रशासन द्वारा हर वर्ष सर्वे कराकर जमीन की सर्किल रेट संशोधित की जाती हैं। पिछले वर्ष नवंबर में नई सर्किल दरें लागू की गई थीं। इससे पूर्व सर्किल रेट बढ़ाने का अधिवक्ताओं ने काफी विरोध किया गया था। अधिवक्ताओं के सुझाव पर कुछ संशोधन के बाद दरें लागू हो सकी थीं। अब एक वर्ष के बाद फिर से दरें बढ़ने जा रही हैं।

प्रस्तावित दरों पर 16 तक अपनी आपत्तियां दे सकेंगे लोग

एडीएम वित्त एवं राजस्व विशु राजा ने बताया कि वर्तमान में प्रचलित सर्किल दरें बढ़ाई जानी हैं। इसके लिए सभी उपनिबंधकों ने सर्वे कर रिपोर्ट उपलब्ध करा दी है। प्रस्तावित दरों की सूची सभी उप निबंधक कार्यालयों में उपलब्ध हैं। यदि किसी को कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति संबंधित उपनिबंधक कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *