आज से 13 दिसंबर तक इन रास्‍तों पर जाने से बचें, लाल किले पर प्रोग्राम के चलते दिनभर कहां-कहां नो एंट्री?

2.6kViews
1312 Shares

राजधानी दिल्ली में लाल किला परिसर में शुरू हुए एक प्रमुख कार्यक्रम के कारण दिल्ली पुलिस ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक के लिए जारी की गई है।

लाल किला परिसर में रविवार को शुरू हुए यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आइसीएच) की 20वीं अंतर-सरकारी समिति के उद्घाटन समारोह के बाद ट्रैफिक पुलिस ने यह एडवाइजरी की है।

बता दें कि इस कार्यक्रम के मद्देनजर, आठ दिसंबर से 13 दिसंबर तक सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

पाबंदियों वाली सड़कें और संभावित डायवर्जन

नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग (छत्ता रेल चौक, टी-प्वाइंट सुभाष मार्ग, शांति वन चौक, जीपीओ चौक, दिल्ली गेट और हनुमान मंदिर क्रॉसिंग से जरूरत के हिसाब से डायवर्जन)

पार्किंग

  • सिर्फ तय पार्किंग एरिया का इस्तेमाल करें: परेड ग्राउंड, एएसआई पार्किंग (लाल किला), दंगल मैदान, ओमेक्स मॉल, चर्च मिशन रोड पार्किंग
  • सड़क किनारे/बिना इजाजत पार्किंग न करें।

पैदल चलने वालों के लिए

फुटपाथ और तय क्रॉसिंग का इस्तेमाल करें। ऑन-ग्राउंड स्टाफ के निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *