13 वर्षीय बच्ची की हत्याकांड का आरोपी फिर कोर्ट में पेश, जारी हुए ये आदेश

2.0kViews
1317 Shares

गत दिवस जालंधर के पारस एस्टेट में एक 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी हरमिंदर सिंह उर्फ रिपी का चार दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद, उसे आज भारी पुलिस बल और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में माननीय इलाका मैजिस्ट्रेट रीत वरिंदर सिंह धालीवाल की अदालत में पेश किया गया।

सरकारी पक्ष ने आरोपी से आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की। अदालत ने पुलिस की अर्जी स्वीकार करते हुए आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। अब रिमांड खत्म होने पर आरोपी को 6 दिसंबर को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *