कटिहार में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम शुरू, ट्रेन की परिचालन दक्षता में होगा सुधार

3.0kViews
1712 Shares

 पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने कटिहार मंडल के अधीन धूमडांगी में एक आधुनिक इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग (ईआई) सिस्टम को सफलतापूर्वक चालू किया है।

यह आधुनिक सीमेंस एमके-II ईआई पूर्ववर्ती पैनल इंटरलाकिंग के स्थान पर लगाया गया है। जिससे इस क्षेत्र में ट्रेन के आवागमन की सुरक्षा, विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता में काफी सुधार होगा।

एनएफ रेलवे के मुख्य जन संपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि इस अपग्रेड को पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत, ऑटोमेटेड और डिजिटली कंट्रोल्ड सिग्नलिंग ऑपरेशन को सहयोग करने के लिए निर्मित किया गया है।

चालू हुए नए सिस्टम में कई आधुनिक विशेषताएं शामिल हैं। जिसमें स्वतंत्र और डमी शंट सिग्नल का प्रावधान, मजबूत लेवल क्रासिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर डिजिटल मॉनिटरिंग कैपेबिलिटी शामिल हैं। इस सिस्टम में 45 रूट, 33 ट्रैक सर्किट, 9 मेन सिग्नल, 8 इंडिपेंडेंट शंट सिग्नल, 2 डमी शंट सिग्नल, 16 प्वाइंट, 2 मुख्य एफएनमुक्स यूनिट के साथ-साथ ऑटो सेक्शन दिखाने के लिए 2 नान-वाइटल मुक्स यूनिट शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि आधुनिकता के तहत, संरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए एलसी गेट पर मौजूदा मैनुअली लिफ्टेड बैरियर को भी इलेक्ट्रिकली लिफ्टेड बैरियर से प्रतिस्थापित किया गया है।

कमीशनिंग के बाद ट्रेन परिचालन आसानीपूर्वक फिर से बहाल कर दी गई है। सीपीआरओ ने बताया कि एनएफ रेलवे लगातार यात्री सुविधा में बढ़ोतरी कर रहा है। जिससे परिचालन में किसी भी प्रकार का कोई परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *