इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स रद होने और उड़ानों में देरी के कारण देश भर में हड़कंप मच गया है। एयरपोर्ट पर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं। लोग घंटों से एयरपोर्ट पर बैठकर फ्लाइट्स का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली से लेकर बेंगुलरु और चेन्नई एयरपोर्ट से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। हालांकि, हवाई यात्रा करने वालों की दिक्कतें अब खत्म होने वाली हैं।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने अपने आदेश को वापस ले लिया है, जिसके बाद सभी एयरलाइंस ने राहत की सांस ली है। DGCA के इस कदम के बाद अब हवाई सेवा फिर से पहले की तरह बहाल होने की संभावना है।

