दिल्ली सरकार का एक्शन, अजय गुप्ता को जल बोर्ड के वरिष्ठ सलाहकार पद से हटाया; ED की चार्जशीट में आया था नाम

2.5kViews
1581 Shares

सीवेज उपचार संयंत्रों (एसटीपी) के उन्नयन मामले में भ्रष्टाचार को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर चार्जशीट में नाम आने के बाद दिल्ली सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) के वरिष्ठ सलाहकार अजय गुप्ता को पद से हटा दिया है।

इस मामले में ईडी ने दिल्ली के तत्कालीन जल मंत्री सत्येंद्र जैन सहित 14 लोगों को आरोपित बनाया है। उस समय गुप्ता जल बोर्ड के सदस्य थे। सेवानिवृत्ति के बाद इस वर्ष 24 अक्टूबर को बोर्ड का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त गया था। मंगलवार को उन्हें पद से हटा दिया गया।ईडी के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने हाल ही में सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय, अजय गुप्ता और वरिष्ठ इंजीनियरों सहित 14 आरोपितों के खिलाफ 10 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निविदाओं से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लान्ड्रिंग के आरोप में चार्जशीट दायर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *