प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, परिजन बोले बेटी ने की है आत्महत्या

2.3kViews
1188 Shares

थरवई थाना क्षेत्र के बहमलपुर जबर का पूरा निवासिनी अनुष्का पटेल (18) पुत्री बलवंत कुमार पटेल की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

परिजन देर रात करीब साढ़े दस बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए रसूलाबाद घाट ले गए। इसी दौरान रसूलाबाद घाट से सूचना थरवई पुलिस को दी गई।

थरवई थाने से उपनिरीक्षक दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ रात करीब 12 बजे रसूलाबाद घाट पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को रोकते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों का कहना है कि अनुष्का ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी। उधर, थरवई पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *