UPSC CISF AC LDCE 2026: यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, पात्रता प्रॉसेस सहित अन्य डिटेल करें चेक
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट (एग्जीक्यूटिव) लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन (CISF AC [EXECUTIVE] LDCE 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र हैं वे ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी ऑनलाइन पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 23 दिसंबर 2025 निर्धारित है।
इस डेट तक ऑफलाइन फॉर्म करना होगा जमा
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म की कॉपी के साथ मांगे गए दस्तावेज अटैच करके 9 जनवरी 2026 तक निर्धारित पते- Director General, Central, Industrial Security Force, 13, CGO Complex, Lodi Road, New Delhi-110003 पर अवश्य जमा कर दें।

