अगले 20 वर्षों में लोग नहीं करेंगे नौकरी’, एलन मस्क का दावा- AI से होंगे इंसानों के सारे काम

3.0kViews
1650 Shares

 टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा है कि आने वाले वर्षों में इंसानों के लिए काम करना जरूरी नहीं रहेगा। उनका कहना है कि AI और रोबोटिक्स की तेज तरक्की इतनी बढ़ जाएगी कि लोग चाहें तो काम करें, न करें तो भी उनकी जरूरतें पूरी हो जाएंगी। मस्क ने यह बात Zerodhaके सह-संस्थापक निखिल कामत के ‘People WTF’ पॉडकास्ट में कही।

काम होगा शौक जैसा

मस्क ने कहा कि भविष्य में लोग नौकरी को मजबूरी की जगह शौक की तरह करेंगे।उनके मुताबिक10 से 20 साल के भीतर काम पूरी तरह ऑप्शनलहो सकता है।कुछ लोग गांव में रहना चाहेंगे, कुछ शहर मेंयह सब आर्थिक मजबूरी के बजाय व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर होगा। उन्होंने इसे ऐसे समझायाकि जैसे आप चाहें तो घर में सब्जी उगा सकते हैं, या फिर दुकान से खरीद सकते हैंदोनों विकल्प मौजूद हैं।

सबको मिलेगी यूनिवर्सल हाई इनकम

मस्क ने कहा कि भविष्य में सरकारें लोगों को एक तरह की Universal High Income (UHI) दे सकेंगी। उनका तर्क है कि AI और रोबोट इतने ज्यादा सामान और सेवाएं बना देंगे कि संसाधनों की कमी नहीं रहेगी और सरकारें हर नागरिक को ऊंची आमदनी दे पाएंगी।

मस्क के मुताबिकअगर हर किसी को UHI मिले और सभी की जरूरतें पूरी हों, तो हम सिंगुलैरिटी की तरफ बढ़ेंगेजहां AI का असर इंसानी सोच से भी आगे निकल जाएगा।

AI खुद के लिए काम करना शुरू कर देगा

मस्क ने कहा कि एक समय ऐसा आएगा जब AI और रोबोट्स इंसानों को खुश करने के लिए जरूरी हर काम कर चुके होंगे। उसके बाद वे AI के लिए ही काम करने लगेंगे क्योंकि इंसानों की जरूरतें सीमित हैं। उन्होंने कहा, “AI उन सभी कामों को पूरा कर देगी जिनके बारे में इंसान सोच सकते हैं।

मस्क ने दावा किया कि टेस्ला वास्तविक दुनिया की AI में दुनिया से आगे है। उन्होंने बताया कि अगले साल से कंपनी अपना हेल्पर ह्यूमनॉइड रोबोट ‘Optimus’ बनाना शुरू करेगी, जिसे उन्होंने Star Wars के R2D2 और C3PO की तरह बताया।

भविष्य में पैसे की अहमियत घट जाएगी

मस्क ने कहा कि अगर AI और रोबोट्स इतनी तरक्की कर गए कि वे सभी इंसानी जरूरतें पूरी कर सकें,तो पैसे की जरूरत कम हो जाएगी क्योंकि पैसा असल में काम के बदले मिलने वाली चीज है।उनके मुताबिकजब कोई भी व्यक्ति कुछ भी पा सकेगा, तो पैसों का महत्व अपने आप कम हो जाएगा।भविष्य में असली मुद्रा ऊर्जा उत्पादन बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *