रायसेन रेप केस का आरोपी एनकाउंटर में घायल, SI की बंदूक छीनकर भाग रहा था

2.5kViews
1275 Shares

 मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने देर रात भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को भोपाल से रायसेन लाया जा रहा था, इसी दौरान वह पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।

हालांकि, इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने शॉर्ट एनकाउंटर में उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए भोपाल के जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया।

आरोपी सलमान के पैर में लगी गोली

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रायसेन के SP आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सलमान (आरोपी) को गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसे रायसेन ले जाया जा रहा था। इसी बीच भोजपुर के पास कीरतनगर गांव इलाके में पुलिस की गाड़ी खराब हो गई। सलमान ने सब-इंस्पेक्टर की बंदूक छीनकर पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में सलमान के पैर में गोली लग गई। उसे फर्स्ट एड के लिए भोपाल के जय प्रकाश हॉस्पिटल ले जाया गया।वहीं, मामले में सब इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने कहा कि आरोपी सलमान को रायसेन ले जाया जा रहा था, तभी उसे ले जा रही गाड़ी पंक्चर हो गई। उसे दूसरी गाड़ी में ले जाना पड़ा। इस दौरान, आरोपी ने एक अधिकारी से पिस्टल छीन ली और पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। क्रॉसफायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। यह घटना सुबह 3 से 3.30 बजे के बीच हुई।

पुलिस ने देर रात भोपाल से किया गिरफ्तार

बता दें कि 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात 1 बजे उसे भोपाल के गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे हिरासत में लेकर गौहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। गौहरगंज पुलिस उसे साथ लेकर रवान हो गई।

21 नवंबर की घटना

  • उल्लेखनीय है कि 21 नवंबर की शाम को 6 साल की मासूम बच्ची को 23 वर्षीय आरोपित सलमान चाॅकलेट दिलाने के बहाने जंगल की तरफ ले गया था और दुष्कर्म करके भाग गया था।
  • बच्ची रोती हुई परिजनों को मिली थी। सिविल अस्पताल में भी समय से बच्ची को इलाज नहीं मिल पाया था और न ही भोपाल ले जाने के लिए एंबुलेंस मिली थी।
  • लोगों की सहायता से एक निजी वाहन से उसे एम्स ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां बच्ची की सर्जरी भी हुई। फिलहाल बच्ची की हालत में सुधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *