65 साल का करियर, 300 से ज्यादा मूवीज, फिर भी कभी नंबर-1 नहीं बन पाए थे धर्मेंद्र

3.1kViews
1364 Shares

दिल भी तेरा हम भी तेरे फिल्म को साल 1960 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस मूवी के जरिए अभिनेता धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। करीब 65 साल तक बॉलीवुड में राज करने वाले धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहा दिया।

बतौर सफल अभिनेता सिनेमा जगत में धर्मेंद्र की विरासत की खूब चर्चा की जा रही है। लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि वह कभी भी खुद को नंबर-1 नहीं मानते थे। इस मामले को लेकर उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में खुलकर बात की थी।

क्यों खुद को नबंर-1 नहीं मानते थे धर्मेंद्र?

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के लीजेंडरी एक्टर और महान कलाकारों में से एक थे। उनका स्टारडम काफी बड़ा था, जिसकी धाक पूरी दुनिया में बनी हुई थी। बॉलीवुड का सुपरस्टार होने के बावजूद धर्मेंद्र अपने आपको इंडस्ट्री में कभी भी नंबर-1 नहीं मानते थे। इसको लेकर उन्होंने 1986 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी।

उस दौरान धर्मेंद्र का एक्टिंग करियर 2 दशक से ज्यादा लंबा सफर तय कर चुका था और उन्होंने यादों की बारात, शोले और धर्म-वीर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए अपनी छाप छोड़ी। उस मीडिया इंटरव्यू में धर्मेंद्र से नंबर-1 होने को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर एक्टर ने खुलकर जवाब दिया और कहा-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *