समुद्र किनारे गुम हुआ कुत्ता 1500 KM दूर कैसे पहुंचा? 3 महीने से था लापता

1594 Shares

 चीन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ‘सितंबर’ नामक एक लैब्राडोर 3 महीने पहले अपने मालकिन से अलग हो गया था। मालकिन ने कुत्ते को ढूंढने में दिन-रात एक दिया और अब आखिरकार उसे सितंबर मिल ही गया, लेकिन घर से 1500 किलोमीटर दूर। इस कहानी ने न सिर्फ चीन बल्कि पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

चीन के शेडोंग प्रांत में रहने वाली गाओ नामक महिला 13 अगस्त को अपने कुत्ते सितंबर के साथ बीच पर घूमने गई थी। किंगदाओ बीच पर सितंबर अचानक गुम हो गया था। वहीं, अब वो 1500 किलोमीटर दूर हुनान प्रांत के चांग्शा में मिला है।

 कुत्ते की तलाश

सितंबर को ढूंढने के लिए गाओ ने किंगदाओ बीच पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इस दौरान उसने देखा कि सितंबर किसी दूसरे कुत्ते के पीछे-पीछे उसके मालिक के साथ चला गया है। सितंबर को ढूंढने के लिए गाओ ने कई ऑनलाइन पोस्ट शेयर किए और पशु आवासों का भी दौरा किया। मगर, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

सोशल मीडिया पर मिला

चांग्शा में एक महिला ने सितंबर को आवारा कुत्तों के साथ गलियों में घूमते देखा और बारिश बारिश के दौरान उसे अपने घर में उठा ले गई। महिला का नाम झोउ था। झोउ ने सोशल मीडिया पर सितंबर का वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि यह कुत्ता अपने घर से भटक गया है। यह वीडियो किसी तरह गाओ तक पहुंच गया और वीडियो देखते ही गाओ फूट-फूट कर रो पड़ी।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

गाओ को 8 सितंबर को उसका कुत्ता वापस मिल गया। इस कहानी ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। एक यूजर के अनुसार, “यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि लापता होने के इतने समय बाद भी गाओ को उसका कुत्ता वापस मिल गया।” दूसरे यूजर ने लिखा, “खोना और पाना दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *