लापता छात्राओं की तलाश में पुलिस ने की कार्रवाई; चंडीगढ़ समेत कई शहरों में की छापेमारी

1651 Shares

शहर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लापता दो छात्राओं को बरामद करने के लिए पुलिस और स्वाट टीम छापामारी कर रही है। पुलिस की टीमों ने बुधवार रात चंडीगढ़, दिल्ली व हरिद्वार में दबिश दी है। कई ठिकानों पर उनके बारे में जानकारी जुटाई गई, लेकिन अभी तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है।

शहर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी शहर के बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। वह शनिवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन तब से ही लापता है। जानकारी करने पर पता चला कि इसी कॉलेज में पढ़ने वाली मुस्लिम संप्रदाय की बारहवीं की एक छात्रा भी गायब है।

रविवार को स्वजन ने दोनों छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी। छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर किशोरी के स्वजन ने शहर कोतवाली में धरना भी दिया था। पुलिस की तीन टीमें छात्राओं की तलाश में जुटी हैं। छात्राओं की खोज के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार जगह-जगह दबिश दी है।

पुलिस हरिद्वार, गाजियाबाद, दिल्ली और चंडीगढ़ समेत एक दर्जन से अधिक जगह दबिश दे चुकी है, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है। गुरुवार किशोरी के स्वजन शहर कोतवाली पहुंचे और बरामदगी की मांग की। शहर कोतवाल धर्मेंद्र साेलंकी ने बताया कि टीमें लगातार छात्राओं की तलाश कर रही है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *