Sunjay Kapur की वसीयत में प्रिया सचदेवा ने बेटी के नाम को लेकर की गलती? बरस उठीं करिश्मा की एक्स ननद

2.7kViews
1202 Shares

दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति की लड़ाई अक्टूबर से अभी तक चल रही है। करिश्मा कपूर के बच्चों का नाम वसीयतनामे से हटाकर उसमें अपनी बेटी सफीरा का नाम डालने पर संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर ने सवाल उठाए हैं।

हाल ही में उन्होंने संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा को लताड़ लगाते हुए मंदिरा ने ये दावा किया है कि वह उनके भाई के वंश को मिटाकर अपने एक्स हसबैंड विक्रम चटवाल की बेटी के जरिए उनकी लेगेसी को आगे ले जाने की कोशिश कर रही हैं। करिश्मा कपूर की बेटी समायरा के सपोर्ट में उतरीं मंदिरा ने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं।

विल में सफीरा को बेटी बताने पर उठाया सवाल

एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, मंदिरा ने पॉडकास्ट में उनकी और विक्रम की बेटी सफिरा का विल में नाम शामिल करने पर सवाल किया है। उन्होंने कहा, “सफिरा को विल में बेटी बताया गता है। समायरा (Karisma Kapoor Daughter)उनकी बेटी है, सफिरा नहीं। सफिरा उनकी सौतेली बेटी है और उसके बायलोजिकल फादर जिंदा हैं”।

संजय की वसीयत से करिश्मा के बच्चों को रखा था बाहर

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा ने जो वसीयत कोर्ट में पेश की थी, उसमें सिर्फ प्रिया (पत्नी), अजारियास (संजय और प्रिया का बेटा) और सफिरा (प्रिया और विक्रम की बेटी) का नाम शामिल है। इस विल में से संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान को बाहर रखा गया था। जिसको प्वाइंट आउट करते हुए मंदिरा ने कहा, “मेरा भाई एक खास इंसान था। तुम उसके बेटे का नाम गलत या उसकी बेटी का पता गलत नहीं लिख सकते। ये कोई गलती से नहीं हुआ है, जानबूझकर किया गया है। क्योंकि आप मेरे भाई के साथ सात साल रहे हो, तो आप उन चीजों को नहीं मिटा सकते, जिसके साथ हम बड़े हुए हैं। कोई भी सात साल में एकदम से इतना नहीं बदल जाता। स्पेलिंग मिस्टेक, गलत प्रनाउंस ये सब संकेत हैं”।

मंदिरा ने प्रिया के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए आगे कहा, “तुम पूरे परिवार को इससे निकाल रही हो, तुमने इसे हमारे परिवार से चुराया है। ये हमारा है, तुमने क्या किया है? सिर्फ शादी की है, सच में..सीरियसली। एक बच्चा हुआ और सब तुम्हारा हो गया? फिर तो हर किसी को ऐसे ही शादी करनी चाहिए कि चलो शादी करो बच्चा करो और फिर सबकुछ हमारा”। आपको बता दें कि इससे पहले समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट में मामला दर्ज करते हुए प्रिया पर जालसाजी करके उन्हें पिता की 30 हजार करोड़ की वसीयत से बाहर निकालने की बात कही थी।

मंदिरा ने आगे कहा, “आप उस परिवार के साथ ऐसा कैसे कर सकते हो? कोई इस बात के लिए मना नहीं कर रहा है कि भाई (Sunjay Kapur) सफिरा की केयर करते थे, लेकिन समायरा के ऊपर वह नहीं है। सफीरा उनकी अपनी बेटी नहीं, बल्कि सौतेली बेटी है। उनके वंश को दोबारा लिखना बंद करो”। दरअसल, अक्टूबर में करिश्मा कपूर के वकील महेश जेठमलानी ने प्रिया सचदेवा द्वारा पेश की गई वसीयत पर ‘शक’ जताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *