Pauri : बहू के साथ घास काट रही थी सास, तभी गुलदार ने अचानक हमला कर उसे उतारा मौत के घाट

2.3kViews
1736 Shares

 पौड़ी जिले के कोटी गांव में गुरुवार को गुलदार द्वारा एक महिला को मारने का मामला सामने आया है।

महिला अपनी बहू के साथ श्रीनगर-पौड़ी मोटर मार्ग पर कोटी गांव से कुछ दूरी पर घास काट रही थी। तभी अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कोटी गांव में 500 मीटर की दूरी पर स्कूल के निकट घास काट रही महिला गिन्नी देवी को गुलदार ने मार दिया। बताया जा रहा कि महिला अपनी बहू दुर्गी देवी के साथ गई हुई थी।

बहू ने शोर भी मचाया, लेकिन गुलदार ने महिला को नहीं छोड़ा। ग्राम प्रधान करिश्मा देवी ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *