बच्चों को कुछ हेल्दी और टेस्टी खिलाने का नया तरीका हैं ‘पोहा नगेट्स’, बेहद आसान है रेसिपी

3.4kViews
1776 Shares

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

 

  • पोहा (मोटा वाला): 1 कप
  • उबले हुए आलू: 2 मीडियम साइज
  • प्याज: 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च: 1 बारीक कटी हुई (अगर बच्चे खाते हैं तो)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती: 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • बेसन: 2 चम्मच
  • चावल का आटा: 2 चम्मच (इसे और कुरकुरा बनाने के लिए)
  • नमक: स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर: एक चौथाई छोटा चम्मच
  • गरम मसाला: एक चौथाई छोटा चम्मच
  • तेल: तलने के लिए

 

विधि :

 

  • सबसे पहले, पोहे को 2 मिनट के लिए पानी में भिगो दें और फिर छलनी में निकालकर उसका सारा पानी निचोड़ लें। इसके बाद पोहे को हल्के हाथ से मैश कर लें।
  • अब एक बड़े कटोरे में मैश किए हुए आलू और पोहा डालें। इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सारे मसाले (नमक, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला) मिलाएं।
  • इसके बाद, इसमें बेसन और चावल का आटा डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें ताकि एक गाढ़ा मिश्रण बन जाए।
  • अब अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और इस मिश्रण से छोटे-छोटे नगेट्स या टिक्की का आकार दें।
  • एक पैन में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो आंच को मीडियम कर दें और नगेट्स को सुनहरा होने तक दोनों तरफ से तल लें।
  • जब नगेट्स कुरकुरे और सुनहरे हो जाएं, तो उन्हें किचन पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
  • गरमागरम पोहा नगेट्स को टोमेटो कैचप या हरी चटनी के साथ परोसें। यकीन मानिए, बच्चे तो इसे चट कर जाएंगे और बार-बार इसकी फरमाइश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *