यूपी में 5 मौतों से मचा हड़कंप, संदिग्ध हालात में घर में मृत मिला पूरा परिवार

2.8kViews
1869 Shares

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर 5 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला। मृतकों में दंपती के साथ तीन बच्चे थे। पांचों शवों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

संदिग्ध हालात में हुई मौत 
यह घटना श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर का है। यहां पर आज सुबह पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय, सीओ भारत पासवान मौके पर जांच में जुटे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *