दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

2.5kViews
1611 Shares

मुजफ्फर नगर जिले के शाहपुर क्षेत्र में मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर तावली गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी।

इस घटना में एक मोटरसाइकिल पर सवार रुखसाना (40) और उसके बेटे परवेज (20) तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार देवा (19) नामक युवक की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हादसे में गम्भीर रूप से घायल विकास और निहालचंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *