Breaking

फेमस एक्ट्रेस का हुआ निधन, तीन बार ऑस्कर नॉमिनेशन पाने वाली थी दिग्गज अदाकारा सिनेमा इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पर्दे पर अपनी सादगी, गहराई और अनोखी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री डायने लैड का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर फैल गई है। लाखों प्रशंसकों के लिए ये खबर किसी सदमे से कम नहीं, जिन्होंने दशकों तक उन्हें स्क्रीन पर जादू बिखेरते देखा था। बेटी लॉरा डर्न ने दी जानकारी डायने की बेटी और खुद एक प्रसिद्ध हॉलीवुड स्टार लॉरा डर्न ने सोशल मीडिया के ज़रिए मां के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि डायने लैड ने कैलिफ़ोर्निया स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। हालांकि मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। लॉरा ने अपने बयान में लिखा — “वो मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी प्रेरणा थीं, मेरी हीरो और एक अनमोल तोहफा। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मैं उनकी बेटी हूं।” तीन बार ऑस्कर नॉमिनेशन पाने वाली अदाकारा डायने लैड ने अपने अभिनय से दुनिया को कई यादगार किरदार दिए। फिल्म ‘Alice Doesn’t Live Here Anymore’ में उनका निभाया गया ‘फ्लो’ का किरदार आज भी दर्शकों के ज़ेहन में बसा है। इसी फिल्म के लिए उन्हें ऑस्कर में नॉमिनेशन भी मिला था। इसके अलावा ‘Wild at Heart’ और ‘Rambling Rose’ जैसी फिल्मों में भी उनके शानदार प्रदर्शन ने आलोचकों को प्रभावित किया। करियर के दौरान वो तीन बार ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल करने वाली गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में शामिल रहीं। टीवी से फिल्मों तक का सुनहरा सफर डायने लैड ने अपना सफर छोटे पर्दे से शुरू किया। 1950 और 60 के दशक में ‘Naked City’ और ‘Perry Mason’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो में नज़र आने के बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया। 1974 में रिलीज़ हुई ‘Alice Doesn’t Live Here Anymore’ ने उन्हें हॉलीवुड में स्टारडम की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने ‘Chinatown’, ‘Primary Colors’ और ‘Rambling Rose’ जैसी फिल्मों में काम कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कॉमिक टाइमिंग और गहराई का मेल डायने लैड सिर्फ़ एक गंभीर अदाकारा नहीं थीं – उनकी कॉमिक टाइमिंग भी लाजवाब थी। उन्होंने हल्के-फुल्के किरदारों से दर्शकों को हंसाया और संवेदनशील भूमिकाओं से रुलाया भी। यही बहुमुखी प्रतिभा उन्हें हर पीढ़ी के दर्शकों के दिल के करीब ले आई। हॉलीवुड में पसरा मातम उनके निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स और सहकर्मी भावुक हो उठे हैं। तमाम सेलेब्रिटीज़ ने डायने लैड को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। किसी ने उन्हें “ग्रेस की मिसाल” कहा, तो किसी ने ‘हॉलीवुड की सच्ची आत्मा’ बताया।z

सिनेमा इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पर्दे पर अपनी सादगी, गहराई और अनोखी अदाकारी से दर्शकों…

Breaking

Tech दुनिया में हलचल! Meta पर लगा सनसनीखेज आरोप, अश्लील Videos से कराई जा रही थी AI की ट्रेनिंग

दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Meta एक गंभीर नैतिक और कानूनी विवाद में फंस गई है। एक एडल्ट फिल्म स्टूडियो…

Breaking

MCX पर इतने रुपए सस्ता हुआ सोना-चांदी, प्रमुख शहरों में देखें 18K, 22K, 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

आज यानी 4 नवंबर, मंगलवार सुबह घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी दोनों ही कमजोर हुए। निवेशकों ने अमेरिकी…

Breaking

PM मोदी के साथ विश्व विजेता टीम इंडिया करेगी ब्रेकफास्ट? आया ये अपडेट

2025 महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। सूत्रों के अनुसार,…

Breaking

त्योहारी सीजन में UPI बूम! अक्टूबर में लेनदेन ने 20.7 अरब के आंकड़े को किया पार

त्योहारी खरीदारी की रौनक के बीच डिजिटल पेमेंट्स ने भी नया कीर्तिमान रचा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई)…

राज्य

”ड्राइवर के पीछे मौत, कंडक्टर के पीछे जिंदगी…”,चश्मदीद ने बयां किया तेलंगाना बस हादसे का खौफनाक मंजर, 19 की मौत

 तेलंगाना में हुए एक भीषण हादसे में जीवित बचे लोगों में से एक ने बताया कि बस चालक के पीछे…

Breaking

दिल्ली में 10 साल में 1.8 लाख बच्चे हुए लापता, बच्चियों की संख्या ज्यादा; चौका देंगे आंकड़े

दिल्ली से एक चिंताजनक आंकड़ा सामने आया है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 10 सालों में 1.8 लाख से अधिक बच्चे लापता…

Breaking

नीतीश को मोदी CM नहीं बनाएंगे, लिखकर रख लो- बिहार रैली में बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी कीमत…

Breaking

बड़ा हादसाः बर्फ का पहाड़ टूटा, 7 पर्वतारोहियों की मौत, मरने वालों में अमेरिकी और कनाडाई लोग भी शामिल

नेपाल के डोलखा जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जब उत्तर-पूर्वी नेपाल की यालुंग री पर्वत चोटी पर भारी…