10 साल की नाबालिग लड़की को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

3.0kViews
1347 Shares

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दस वर्षीय एक लड़की के साथ उसके पड़ोसी 17 वर्षीय किशोर द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय लड़की पांच नवंबर को घर पर अकेली थी तो उसके पड़ोसी 17 वर्षीय किशोर ने उसके घर में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

थाना प्रभारी वंश बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर बृहस्पतिवार की रात्रि नाबालिग के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस नाबालिग आरोपी को शुक्रवार को थाना क्षेत्र के छाता रेलवे क्रासिंग के पास से हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *