उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के मशहूर बंगस पर्यटन स्थल पर मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार को यहां इस सीजन में दूसरी बार ताज़ा बर्फबारी हुई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर में ढक गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगस घाटी और आसपास के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी लगातार जारी है। ज़मीन पर बर्फ की परत जमने लगी है, जिससे घाटी का नज़ारा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि बंगस घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के लिए मशहूर है। ताज़ा बर्फबारी ने इस जगह की खूबसूरती को और निखार दिया है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों में ही इस बर्फबारी से खुशी की लहर है।

