Jammu Kashmir में नशा तस्करों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 के खिलाफ केस दर्ज

2.6kViews
1640 Shares

थाना राजबाग के अंतर्गत आने वाली पुलिस पोस्ट जखोल की टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10.500 किलोग्राम भुक्की बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस पोस्ट जखोल की टीम ने नाका ड्यूटी के दौरान डिंगा अंब की ओर से आ रहे 2 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों से करीब 10.5 किलो भुक्की बरामद हुई। यह कार्रवाई एस.पी. ऑप्रेशन कठुआ मुकुंद टिबरेवाल, एस.डी.पी.ओ. बॉर्डर धीरज कटोच तथा थाना थाना राजबाग इंस्पैक्टर अजय सिंह चिब की देखरेख में इंचार्ज पुलिस पोस्ट जखोल के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रशीद पुत्र फिरोज दीन निवासी बख्ता, कठुआ और कौशल अहमद पुत्र फारूक अली निवासी चनपुरा, कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर नशे का माल जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना राजबाग में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *