Wikipedia को Elon Musk की खुली चुनौती! आखिर क्यों बनाया Grokipedia? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह

3.1kViews
1628 Shares

टेक दुनिया के इनोवेटर एलन मस्क ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार उन्होंने लॉन्च किया है Grokipedia एक नया AI-पावर्ड ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया। इसे उनकी कंपनी AI ने तैयार किया है। Grokipedia अब सभी यूज़र्स के लिए फ्री में उपलब्ध है और इसमें लाखों लेख पहले से मौजूद हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब Wikipedia पहले से इतनी विशाल जानकारी का स्रोत है, तो आखिर मस्क को नया प्लेटफॉर्म बनाने की क्या ज़रूरत पड़ी।

Wikipedia से नाराज़गी बनी बड़ी वजह
एलन मस्क लंबे समय से Wikipedia के कट्टर आलोचक रहे हैं। उनका आरोप है कि यह प्लेटफॉर्म “फार-लेफ्ट एक्टिविस्ट्स” के प्रभाव में है। मस्क ने कई बार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Wikipedia को पक्षपातपूर्ण बताया है। उन्होंने यहां तक कहा कि Wikipedia पर woke mind virus फैलाया जा रहा है और लोगों से अपील की कि वे अब इस प्लेटफॉर्म को दान देना बंद करें।

क्या है Grokipedia और कैसे काम करता है?
Grokipedia एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित है। मस्क का दावा है कि यह “पूरी तरह ओपन सोर्स” है, यानी कोई भी व्यक्ति इसे फ्री में इस्तेमाल कर सकता है। जब कोई यूज़र किसी विषय को सर्च करता है, तो Grok AI चैटबॉट उस विषय की जानकारी खोजता है, फिर xAI के इंटरनल सिस्टम्स के जरिए उसका विश्लेषण करता है। इसके बाद उस विषय पर एक तथ्य-आधारित, सटीक और स्पष्ट पेज तैयार किया जाता है।

Wikipedia का विकल्प नहीं, एक बड़ा विजन
मस्क के अनुसार Grokipedia सिर्फ Wikipedia का विकल्प नहीं है, बल्कि यह उनकी बड़ी सोच का हिस्सा है। उन्होंने X पर लिखा, “Grokipedia, xAI के उस मिशन की दिशा में एक अहम कदम है जिसका लक्ष्य ब्रह्मांड को समझना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *