Saturday, August 2, 2025
Home The Taksal News सावधान! रायपुर में फैक्ट्री से 700 किलो नकली पनीर बरामद, बड़े होटलों...

सावधान! रायपुर में फैक्ट्री से 700 किलो नकली पनीर बरामद, बड़े होटलों और दुकानों में होती थी सप्लाई

2.9kViews
1332 Shares

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर में एक बार फिर नकली पनीर निर्माण का गंदा खेल उजागर हुआ है। बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने दबिश देकर एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां भारी मात्रा में सस्ते तेल, मिल्क पाउडर और खतरनाक केमिकल मिलाकर ‘एनालॉग’ पनीर तैयार किया जा रहा था।

फैक्ट्री से करीब 700 किलो पनीर, उतनी ही मात्रा में मिल्क पाउडर, और एसिड व तेल के डिब्बे जब्त किए गए हैं। ये पनीर स्थानीय होटलों, डेयरियों और मिठाई दुकानों में सप्लाई किया जा रहा था। फैक्ट्री का संचालन मुरैना (म.प्र.) के हुकुमचंद बंसल और उनके बेटे अंकुर बंसल कर रहे थे, जो इससे पहले भी दो बार ऐसे ही मामलों में पकड़े जा चुके हैं।

छापे के वक्त फैक्ट्री में अत्यधिक गंदगी पाई गई। पनीर को गंदे पानी और जमी हुई बर्फ में रखा गया था। इस प्रक्रिया में इस्तेमाल हुआ केमिकल और एसिड मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। फैक्ट्री के सभी मजदूर भी मुरैना से लाए गए थे।
चौंकाने वाली बात यह भी रही कि केवल 10 दिन पहले महिला अधिकारी की टीम ने यहां जांच की थी, जिसमें गंदगी मिली थी, पर कार्रवाई होते-होते फैक्ट्री दोबारा चालू हो गई। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी साधना चंद्राकर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा नकली पनीर न सिर्फ पौष्टिकता रहित होता है बल्कि इसके सेवन से फूड पॉइज़निंग, किडनी और लिवर की समस्या तक हो सकती है। यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि रायपुर समेत अनेक शहरों में नकली डेयरी उत्पाद बनाने का संगठित गिरोह सक्रिय है। ज़रूरत है सख़्त निगरानी, प्रभावी कार्रवाई और दोषियों को कठोर सज़ा देने की।

RELATED ARTICLES

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

आर्थिक तंगी और बीमारी से टूट चुकी महिला ने की 6 महीने के बेटे की हत्या, दोनों थे HIV पॉजिटिव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 43 वर्षीय एक महिला ने आर्थिक और...

Recent Comments