2.3kViews
1274
Shares
नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 8.25 फीसदी बरकरार रखने का आदेश दिया है। पिछले साल भी ईपीएफ पर यही ब्याज दर थी। इसके पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने फरवरी में ब्याज दर 8.25 प्रतिशत पर बरकरार रखने की घोषणा की थी।
अब वित्त मंत्रालय ने भी इस पर मुहर लगा दी है। श्रम मंत्रालय की तरफ से इस हफ्ते रिटायरमेंट फंड बॉडी को एक अधिसूचना भेजी गई थी। बता दें कि इसके पहले ईफएफओ के 7 करोड़ सदस्यों के लिए ब्याज दर को 2022-23 में 8.15 प्रतिशत से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 8.25 प्रतिशत कर दिया गया था।
हर साल जुड़ रहे नए सदस्य
मार्च में ईपीएफओ में 14.58 लाख नेट सदस्य जुड़े थे। मार्च 2025 की तुलना में यह नेट पेरोल एडिशन का 1.15 फीसदी अधिक था। पीएफ संगठन ने मार्च 2025 में करीब 7.54 लाख नए ग्राहक एनरोल हुए थे, जो फरवरी की तुलना में 2.03 फीसदी और मार्च 2024 की तुलना में 0,98 फीसदी अधिक है।
20192-19 में भविष्य निधि जमा घटकर 7 साल के निचले स्तर पर आ गया था, जो 8.5 प्रतिशत था। 2015-16 में यह ब्याज दर 8.8 फीसदी था। बता दें कि ईपीएफओ के ब्याज दर पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज फैसला करती है। इशके बाद वित्त मंत्रालय से इसे मंजूरी देती है।