2.9kViews
1412
Shares
सुलतानपुर
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री विजय शाह की तस्वीर को पैरों तले रौंद कर अपना विरोध प्रकट किया।
कांग्रेस नेता वरुण मिश्र ने कहा कि बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा दोहरा है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली बीजेपी विजय शाह के बयान पर चुप है। मिश्र ने मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने याद दिलाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। कर्नल सोफिया कुरैशी ने अपनी सैन्य कुशलता और वीरता का परिचय दिया था।
मंत्री की टिप्पणी से देश की महिलाएं और समाज के सभी वर्ग आहत हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से मंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की है।