Sunday, August 10, 2025
Home The Taksal News 'इससे सच्चाई नहीं बदल जाएगी', अरुणाचल प्रदेश में जगहों के नाम बदलने...

‘इससे सच्चाई नहीं बदल जाएगी’, अरुणाचल प्रदेश में जगहों के नाम बदलने पर भारत की चीन को दो टूक

3.1kViews
1400 Shares
नई दिल्ली
चीन लगातार भारत के खिलाफ एक्शन लेता रहा है। चीन ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश की कई जगहों के नाम बदले हैं।हालांकि विदेश मंत्रालय (एमईए) ने चीन के नाम बदलने की इस एक्शन को खारिज कर दिया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने देखा है कि भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम रखने की अपनी व्यर्थ कोशिशों को जारी किए हुए है। हमारे सैद्धांतिक रुख के अनुरूप, हम इस तरह के प्रयासों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।’

भारत का चीन को संदेश

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल चीन को सख्त संदेश भेजते हुए कहा- ‘नाम बदलने का काम इस सच्चाई को नहीं बदलेगा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा।’ चीन अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करते हुए इसे दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है।

पहले भी चीन के दावे को भारत ने किया खारिज

चीन, जो अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा मानता है, अक्सर पूर्वोत्तर राज्य के कई स्थानों के नाम बदलकर नक्शे जारी करता रहा है। 2024 में, चीन ने अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों के 30 नए नामों की लिस्ट जारी की थी, जिसे भारत ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया। अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लंबे समय से टकराव का स्रोत रहा है। यह क्षेत्र चीन के तिब्बत  क्षेत्र के साथ सीमा साझा करता है।

क्या है भारत-चीन का विवाद?

भारत और चीन के बीच विवाद कई सालों से है। दोनों के बीच की सीमा को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) कहते हैं। इस मैकमोहन रेखा कहा जाता है, यह भारत के अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत से अलग करती है। हालांकि, चीन इसे मान्यता नहीं देता और अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बता कर इस पर दावा करता है। चीन अरुणाचल प्रदेश को जांगनान कहता है। भारत हमेशा से यह कहते हुए चीन के दावों को खारिज करता रहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अटूट हिस्सा है।

 

RELATED ARTICLES

WhatsApp का नया ‘चैट लॉक’ फीचर: अब आपकी प्राइवेट चैट रहेगी पूरी तरह सुरक्षित, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी सीक्रेट बातें

आजकल वॉट्सऐप सिर्फ बातचीत का ज़रिया नहीं बल्कि हमारी निजी जानकारियों का एक खास हिस्सा बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए...

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का राज: वायुसेना प्रमुख बोले – ‘राजनीतिक इच्छाशक्ति और बिना किसी प्रतिबंध के मिली छूट’

भारतीय वायु सेना (IAF) प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 9 अगस्त को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पूरी तरह निर्णायक राजनीतिक...

ट्रांसजेंडर और उसके भाई का मर्डर; फिर बेड में छिपाया शव, सड़ी-गली हुई थी दोनों की लाशें

यूपी के कानपुर नगर से एक डबल मर्डर की वारदात सामने आई थी। यहां के हनुमंत विहार इलाके में एक ट्रांसजेंडर महिला और उसका...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

WhatsApp का नया ‘चैट लॉक’ फीचर: अब आपकी प्राइवेट चैट रहेगी पूरी तरह सुरक्षित, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी सीक्रेट बातें

आजकल वॉट्सऐप सिर्फ बातचीत का ज़रिया नहीं बल्कि हमारी निजी जानकारियों का एक खास हिस्सा बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए...

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का राज: वायुसेना प्रमुख बोले – ‘राजनीतिक इच्छाशक्ति और बिना किसी प्रतिबंध के मिली छूट’

भारतीय वायु सेना (IAF) प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 9 अगस्त को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पूरी तरह निर्णायक राजनीतिक...

ट्रांसजेंडर और उसके भाई का मर्डर; फिर बेड में छिपाया शव, सड़ी-गली हुई थी दोनों की लाशें

यूपी के कानपुर नगर से एक डबल मर्डर की वारदात सामने आई थी। यहां के हनुमंत विहार इलाके में एक ट्रांसजेंडर महिला और उसका...

राजनाथ सिंह ने भारत की ताकत पर दिया जोर, ट्रंप पर बिना नाम लिए साधा निशाना, कहा- सबके बॉस तो हम हैं

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बड़ा राजनीतिक और विकासात्मक संदेश देते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की तेज़...

Recent Comments